पटना, 17 सितंबर। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की मासिक दुर्गाष्टमी 19 सितंबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे शुरू होकर 19 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे तक रहेगी। इस दिन मां दुर्गा की पूजा, व्रत और कन्या पूजन करने की परंपरा है।