मुजफ्फरनगर, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान के 19 वर्षीय इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव निवासी रोहन राठी बुधवार रात दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत के पास उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और शुरुआती जांच में लाठी-डंडों से हमला किए जाने की आशंका है।