NIFTY 5023,719.30+124.50 (+0.53%)
SENSEX75,415.35+358.40 (+0.48%)
NIFTY BANK49,245.80-88.30 (-0.18%)
GOLD (24K/10g)₹1,59,060-₹210 (-0.13%)
BITCOIN$77,000.00+$1,450.00 (+1.92%)
USD/INR₹95.72+₹0.04 (+0.04%)
NIFTY 5023,719.30+124.50 (+0.53%)
SENSEX75,415.35+358.40 (+0.48%)
NIFTY BANK49,245.80-88.30 (-0.18%)
GOLD (24K/10g)₹1,59,060-₹210 (-0.13%)
BITCOIN$77,000.00+$1,450.00 (+1.92%)
USD/INR₹95.72+₹0.04 (+0.04%)
हिंदी
Loading…
E-Paper
Diarch News
BiharIndiaJharkhandCrimeUttar PradeshBusinessTechnologyWorldहिंदी
BREAKING
बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•
Diarch News

India's trusted source for breaking news, in-depth analysis, and comprehensive coverage across politics, business, technology, sports, and entertainment.

Sections

  • India
  • Bihar
  • World
  • Business
  • Technology
  • Entertainment

More Sections

  • Sports
  • Education
  • Science
  • Lifestyle
  • Opinion
  • Videos
  • City
  • Patna
  • Lucknow
  • Jaipur

Company

  • About Us
  • Contact
  • Careers
  • Advertise
  • E-Paper

© 2026 Diarch News. All rights reserved.

TermsPrivacySitemap
Patna Durga Puja 2026: पंडालों को बिजली कनेक्शन पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, PESU ने जारी किए नए निर्देश | Diarch News
  1. Home
  2. Bihar
  3. पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, PESU ने जारी किए निर्देश
Bihar

पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, PESU ने जारी किए निर्देश

पटना में दुर्गा पूजा 2026 के दौरान पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन के लिए इस बार कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। PESU ने निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क के अनुसार पूरी राशि लेने का निर्देश दिया है। हालांकि, कनेक्शन शुल्क पर GST नहीं लिया जाएगा।

Sapna Kashyap

October 6, 2026, 1:34 PM1 views
Share
Patna Durga Puja 2026 Pandal Electricity Connection PESU
Patna News, Patna Durga Puja 2026, Durga Puja Pandal, PESU, PESU News, Electricity Connection, Puja Pandal Electricity, Bihar News, Patna Latest News, Durga Puja News, बिजली कनेक्शन शुल्क, पूजा पंडाल, पेसू निर्देश, Patna Puja News

Patna Durga Puja 2026: राजधानी पटना में दुर्गा पूजा पंडालों के बिजली कनेक्शन को लेकर PESU ने नए निर्देश जारी किए हैं। इस बार पूजा समितियों को बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क की पूरी राशि देनी होगी। कनेक्शन शुल्क में किसी तरह की सब्सिडी का प्रावधान नहीं रखा गया है। हालांकि, कनेक्शन शुल्क पर GST नहीं लिया जाएगा।

पेसू के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में अधिकारियों को निर्धारित शुल्क के अनुसार ही पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन देने को कहा गया है। साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाले Time of Day (TOD) Tariff का लाभ पूजा पंडालों को नहीं मिलेगा।

पूजा पंडालों के बिजली कनेक्शन की राशि स्वीकृत लोड के आधार पर तय होगी। एक KVAH लोड पर कुल 1,878 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। चार KVAH तक के कनेक्शन के लिए 800 रुपये सर्विस कनेक्शन और 150 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं चार KVAH से अधिक के कनेक्शन के लिए 1,800 रुपये सर्विस कनेक्शन और 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

PESU के अनुसार, पटना के अधिकांश पूजा पंडालों में 10 से 20 किलोवाट तक बिजली कनेक्शन लिया जाता है। बड़े पंडालों में यह मांग 70 से 80 किलोवाट तक पहुंच सकती है।

वर्ष 2025 में पटना के 666 पूजा पंडालों में से 591 को तात्कालिक बिजली कनेक्शन दिया गया था। इसके लिए पूजा समितियों ने 24.45 लाख रुपये जमा किए थे।

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए PESU ने अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। पंडाल और बिजली के तारों के बीच निर्धारित Vertical और Horizontal Clearance बनाए रखना अनिवार्य होगा। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है।

Share

Related Stories

MLC Election 2026: अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा बोले- ललन सिंह का फैसला पार्टी हित में
Bihar

MLC Election 2026: अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा बोले- ललन सिंह का फैसला पार्टी हित में

22 minutes ago
 MLC Election 2026: महागठबंधन में आमने-सामने कांग्रेस-RJD-माले, BJP के सर्वेश कुमार के सामने भी चुनौती
Bihar

MLC Election 2026: महागठबंधन में आमने-सामने कांग्रेस-RJD-माले, BJP के सर्वेश कुमार के सामने भी चुनौती

29 minutes ago
Bhai Virendra Yadav statement on Upendra Kushwaha RLM rebellion
Bihar

Bihar MLC Election: उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, भाई वीरेंद्र ने बताई वजह; ‘परिवार के लिए राजनीति’ का आरोप

34 minutes ago
Siwan MLA Vishnudev Paswan extortion allegation
Bihar

Siwan News: चिराग पासवान की पार्टी के विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी मांगने का आरोप, दो हिरासत में

38 minutes ago
Diarch Go — free delivery grocery app. Download now

More in Bihar

MLC Election 2026: अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा बोले- ललन सिंह का फैसला पार्टी हित में
MLC Election 2026: महागठबंधन में आमने-सामने कांग्रेस-RJD-माले, BJP के सर्वेश कुमार के सामने भी चुनौती
Bihar MLC Election: उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, भाई वीरेंद्र ने बताई वजह; ‘परिवार के लिए राजनीति’ का आरोप
Siwan News: चिराग पासवान की पार्टी के विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी मांगने का आरोप, दो हिरासत में
Vaidic Village Phase 1 & 2, Naubatpur Patna — from ₹2799/sqft. Call for booking