बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•
Siwan News: चिराग पासवान की पार्टी के विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी मांगने का आरोप, दो हिरासत में | Diarch News
Bihar
Siwan News: चिराग पासवान की पार्टी के विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी मांगने का आरोप, दो हिरासत में
Siwan News: दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान पर संवेदक ने 50 लाख रुपये रंगदारी और 3% कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Siwan News: बिहार के सिवान जिले की दरौली विधानसभा सीट से पर एक संवेदक ने रंगदारी और कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। संवेदक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सरकारी मॉडल ब्लॉक भवन के निर्माण कार्य को लेकर उनसे और 3 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई। हालांकि, विधायक ने इन आरोपों को गलत बताया है।
LJP (रामविलास) विधायक विष्णुदेव पासवान
50 लाख रुपये रंगदारी
संवेदक ने पुलिस में दी शिकायत
शिकायत के अनुसार, आंदर क्षेत्र में मॉडल ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। संवेदक विवेक कुमार सिंह का आरोप है कि करीब 15.45 लाख रुपये के निर्माण कार्य में 3 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई। इसके अलावा 50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया।
संवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं करने पर निर्माण कार्य बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विधायक प्रतिनिधि समेत दो हिरासत में
पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों अमित कुमार पासवान और साहेब हुसैन को हिरासत में लिया है। अमित कुमार को विधायक का कथित प्रतिनिधि बताया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में 19 सितंबर और 21 सितंबर की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। संवेदक पक्ष ने पहले धमकी और बाद में निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था।
विधायक ने पहले निर्माण कार्य की जांच की मांग की थी
वहीं, विधायक विष्णुदेव पासवान ने इससे पहले मॉडल ब्लॉक भवन के निर्माण और संबंधित संवेदक द्वारा पिछले पांच वर्षों में कराए गए कार्यों की जांच की मांग की थी। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर निर्माण की गुणवत्ता, प्राक्कलन और तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की थी।
अब इसी निर्माण कार्य से जुड़े विवाद में विधायक पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विधायक पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।