पटना | 3 अगस्त 2026

बिहार के सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद अब 9वें राउंड तक की गिनती में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

9वें राउंड की मतगणना के बाद उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है—

  • प्रशांत किशोर (जन सुराज)15,637 वोट
  • नीरज कुमार सिन्हा (बीजेपी)11,081 वोट
  • रेखा कुमारी (आरजेडी)2,991 वोट

प्रशांत किशोर फिलहाल 4,556 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर सातवें राउंड तक जन सुराज उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाए रखी है, जिससे बांकीपुर में मुकाबला फिलहाल उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।

राउंडवार प्रदर्शन

पहला राउंड प्रशांत किशोर के लिए शानदार रहा। उन्हें 2,225 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 1,363 और आरजेडी की रेखा कुमारी को 505 वोट प्राप्त हुए।

दूसरे राउंड में भी जन सुराज की बढ़त कायम रही। इस राउंड में प्रशांत किशोर को 1,570 वोट, नीरज सिन्हा को 1,271 वोट और रेखा कुमारी को 159 वोट मिले।

तीसरे राउंड में मुकाबला काफी करीबी रहा। प्रशांत किशोर को 1,237 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 1,236 वोट मिले। दोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा। रेखा कुमारी को इस राउंड में 103 वोट मिले।

चौथे राउंड में बीजेपी ने हल्की बढ़त बनाई। नीरज कुमार सिन्हा को 1,254 वोट मिले, जबकि प्रशांत किशोर को 1,237 वोट प्राप्त हुए। हालांकि कुल बढ़त पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। रेखा कुमारी को 117 वोट मिले।

पांचवां राउंड प्रशांत किशोर के पक्ष में निर्णायक साबित हुआ। उन्हें इस राउंड में 2,702 वोट मिले, जबकि नीरज सिन्हा को 1,528 वोट और रेखा कुमारी को 650 वोट मिले। इसी राउंड से प्रशांत किशोर की बढ़त तेजी से बढ़नी शुरू हुई।

छठे राउंड में भी जन सुराज उम्मीदवार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। प्रशांत किशोर को 2,632 वोट, नीरज सिन्हा को 1,500 वोट और रेखा कुमारी को 620 वोट मिले।

सातवें राउंड में भी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्हें 1,897 वोट, नीरज कुमार सिन्हा को 1,537 वोट और रेखा कुमारी को 445 वोट मिले।

7वें राउंड तक कुल वोट

उम्मीदवार

पार्टी

कुल वोट

प्रशांत किशोर

जन सुराज

13,500

नीरज कुमार सिन्हा

बीजेपी

9,689

रेखा कुमारी

आरजेडी

2,599

बढ़त

सातवें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 3,811 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

पूरे बिहार की नजरें बांकीपुर पर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पटना के ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। जन सुराज, बीजेपी और आरजेडी—तीनों दलों की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं। शुरुआती सात राउंड के रुझानों ने जन सुराज के पक्ष में मजबूत संकेत दिए हैं, हालांकि अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।