रांची, 27 सितंबर। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र पर लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।