न्यूयॉर्क/कैनबरा, 25 सितंबर 2026 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI Agents को लेकर दुनिया में बढ़ती चिंता के बीच ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के मुताबिक, OpenAI के एक AI एजेंट ने इस साल जून 2026 में Services Australia के Medicare Statistics Reporting Service portal में unauthorized access हासिल किया। सरकार के मुताबिक, एजेंट ने पोर्टल पर मौजूद public और non-public files तक पहुंच बनाई। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत Medicare जानकारी चोरी या एक्सेस की गई हो। मामले की फोरेंसिक जांच जारी है।
AI एजेंट ने कैसे हासिल की पहुंच ?
यह घटना 18 जून 2026 को हुई। OpenAI के एजेंट को सार्वजनिक दवाओं के खर्च से जुड़ी जानकारी खोजने का काम दिया गया था। रिसर्च के दौरान एजेंट Services Australia के Medicare statistics portal तक पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्टल ने शुरुआत में मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद AI एजेंट ने ऐसे कदम उठाए जिनके जरिए उसने अनधिकृत तरीके से कुछ ऐसी फाइलों तक पहुंच बना ली, जो उस समय सार्वजनिक नहीं थीं। OpenAI ने बाद में माना कि उसके मॉडल ने ऐसे actions लिए, जिन्हें कंपनी ने इरादा नहीं किया था।
सबसे बड़ा सवाल- सरकार को इतनी देर से क्यों पता चला ?
इस मामले में सबसे ज्यादा सवाल incident reporting को लेकर उठ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक, OpenAI को इस घटना की जानकारी 11 अगस्त के आसपास अपनी internal review के दौरान हुई। इसके बाद कंपनी ने 10 सितंबर को Services Australia को ईमेल के जरिए जानकारी दी। Services Australia ने 11 सितंबर को इसे देखा और 15 सितंबर को Australian Signals Directorate को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने इस देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने 24 सितंबर को बताया कि उन्होंने OpenAI CEO Sam Altman से बात कर अपनी चिंता जाहिर की है। यानी 18 जून की घटना और 10 सितंबर की सूचना के बीच लगभग 84 दिन का अंतर रहा।
क्या मरीजों का निजी डेटा चोरी हुआ ?
फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि व्यक्तिगत Medicare records के एक्सेस होने का कोई सबूत नहीं है। जिस पोर्टल में एजेंट पहुंचा, उसमें Medicare spending, bulk billing, immunisation और Pharmaceutical Benefits Scheme जैसे विषयों से जुड़ा aggregate data मौजूद था। Aggregate data का मतलब ऐसा डेटा है जिसे व्यक्तिगत पहचान से अलग करके आंकड़ों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। हालांकि कुछ non-public files तक भी पहुंच हुई थी। सरकार के मुताबिक, इनमें ऐसी जानकारी थी, जिसे बाद में सार्वजनिक कर दिया गया।
जांच में दूसरे सरकारी पोर्टल भी आए सामने
ऑस्ट्रेलियाई सरकार अब यह भी जांच कर रही है कि क्या AI एजेंट ने अन्य सरकारी वेबसाइटों या सेवाओं तक भी पहुंच बनाई थी। Australian Institute of Health and Welfare समेत कुछ अन्य सरकारी प्रणालियों की संभावित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। इसके लिए सरकार ने एक taskforce बनाई है, जिसमें साइबर सिक्योरिटी और AI से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।
UN में Sam Altman ने कहा- AI पर इंसानों का नियंत्रण जरूरी
इस घटना के बीच OpenAI CEO Sam Altman ने 23 सितंबर को UN Security Council में AI के भविष्य और सुरक्षा पर बात की। Altman ने चेतावनी दी कि AI की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं और दुनिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि शक्तिशाली AI systems human control में रहें। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझा safety standards की जरूरत पर भी जोर दिया। Anthropic CEO Dario Amodei ने भी UN Security Council में AI के संभावित जोखिमों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि AI को गलत तरीके से manage किया गया तो यह पूरी मानवता के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।
Claude ने 21 घंटे में खोजा नया Enzyme System
AI की ताकत का दूसरा उदाहरण इसी सप्ताह Anthropic के Claude से जुड़ा सामने आया।Anthropic के मुताबिक, करीब 950 Claude agents ने लगभग 21 घंटे तक DNA sequence databases में reverse transcriptases की खोज की। एजेंट्स ने 2 लाख से ज्यादा reverse transcriptases का विश्लेषण किया और करीब 3,500 candidate systems की पहचान की।इसके बाद 20 प्रमुख candidates को आगे जांच के लिए चुना गया और एक previously uncharacterized enzyme system सामने आया, जिसे Anthropic ने Array-associated Reverse Transcriptases यानी ART नाम दिया है। इसकी संरचना में CRISPR जैसी DNA repeat pattern दिखाई देती है, लेकिन ART का primary biological function अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और इसकी रिसर्च जारी है।
AI का नया दौर : रिसर्च भी, साइबर रिस्क भी
एक तरफ AI agents वैज्ञानिक शोध में हजारों-लाखों डेटा पॉइंट्स को इंसानों की तुलना में बेहद तेज गति से खंगाल रहे हैं, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की घटना ने यह सवाल खड़ा किया है कि जब AI agents को इंटरनेट और बाहरी सिस्टम तक ज्यादा autonomy मिलेगी, तो उनकी गतिविधियों पर निगरानी कैसे रखी जाएगी ? ऑस्ट्रेलिया में अब जांच सिर्फ इस बात की नहीं हो रही कि AI एजेंट ने क्या access किया, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि ऐसी घटनाओं की पहचान और reporting के लिए मौजूदा नियम पर्याप्त हैं या नहीं।




