टोकियो (जापान), 1 अक्टूबर 2026 : जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत में बिहार के वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। वैभव ने तेज शुरुआत करते हुए 21 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। अब फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने दी तेज शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने काफी आक्रामक शुरुआत दिलाई। समस्तीपुर के इस युवा बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। वैभव ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया और तेज रन जुटाकर भारत को शुरुआती गति दी।

ईशान किशन ने संभाली पारी, 46 गेंदों में 80 रन

वैभव के आउट होने के बाद पटना के ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला। ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और पांट छक्के शामिल रहे। ईशान की इस पारी की बदौलत भारत मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर 169 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा।

भारत ने 20 ओवर में बनाए 169 रन

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। वैभव की तेज शुरुआत और ईशान की नाबाद 80 रन की पारी भारतीय पारी की प्रमुख highlights रहीं। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य था।

भारतीय गेंदबाजों के सामने 45 रन पर ढेर श्रीलंका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 124 रन से जीत लिया और एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अब पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल का मुकाबला

सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराने के बाद भारत का सामना अब 3 अक्टूबर 2026 को फाइनल में पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने अपने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। बिहार के लिए भी यह मुकाबला खास है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं और सेमीफाइनल में दोनों ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया।