भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan अब जल्द ही MS Dhoni के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली इलाके में ईशान किशन का नया और भव्य आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट धोनी के घर से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा, जिससे यह इलाका अब और भी चर्चाओं में आ गया है।

जानकारी के अनुसार दलादली मौजा में खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की करीब 75 डिसमिल जमीन पर इस बहुमंजिला प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) से नक्शा मंजूर होने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

G+10 बिल्डिंग को मिली मंजूरी

RRDA ने इस परियोजना के लिए G+10 यानी 11 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया है। इसमें दो फ्लोर व्यवसायिक उपयोग के लिए होंगे, जबकि बाकी आठ मंजिलों पर लग्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस एक प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसाइटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

[@portabletext/react] Unknown block type "image", specify a component for it in the `components.types` prop

मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं

इस लग्जरी प्रोजेक्ट में रहने वालों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इनमें—

स्विमिंग पूल और जिम

प्लेग्राउंड और इंडोर गेम्स

कम्युनिटी हॉल और गेस्ट हाउस

गार्डन एरिया

सैलून और पार्लर

मेडिकल स्टोर व डिपार्टमेंटल स्टोर

जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही ओपन स्पेस और आकर्षक फ्रंट डिजाइन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

2022 में हुआ था भूमि पूजन

इस परियोजना की शुरुआत दिसंबर 2022 में ही हो गई थी। उस समय ईशान किशन ने ‘शगुन ईशान इंफ्रा’ कंपनी के तहत भूमि पूजन किया था। तभी से चर्चा थी कि उनका नया घर धोनी के फार्म हाउस के पास बनने जा रहा है।

रियल एस्टेट हब बन रहा दलादली इलाका

Ranchi का दलादली और रिंग रोड इलाका पहले ही MS Dhoni के फार्म हाउस की वजह से चर्चित रहा है। अब ईशान किशन के इस प्रोजेक्ट के बाद यहां जमीन की कीमतों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क किनारे ज्यादातर प्लॉट बिक चुके हैं, जबकि अंदरूनी इलाकों में भी जमीन की कीमत 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल से ऊपर पहुंच चुकी है।