एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल शरीर में बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को खत्म करने के लिए किया जाता है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस दौरान शराब का सेवन किया जाए, तो इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
एंटीबायोटिक दवाओं के दौरान शराब पीना क्यों पड़ सकता है भारी? डॉक्टर ने बताया बड़ा खतरा
डॉक्टरों के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं के साथ शराब का सेवन इलाज को प्रभावित करता है और रिकवरी धीमी कर सकता है। यह संयोजन मतली, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है, इसलिए इलाज के दौरान शराब से दूरी रखना सुरक्षित है।




