नई दिल्ली | 17 जुलाई 2026

आंखों का मेकअप चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन कई लोगों के लिए आईलाइनर की सीधी लाइन बनाना या बिना फैले मस्कारा लगाना आसान नहीं होता। अक्सर आईलाइनर टेढ़ा हो जाता है, मस्कारा पलकों की जगह त्वचा पर लग जाता है या दोनों आंखों का शेप अलग-अलग दिखाई देता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स आपकी इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इन हैक्स की मदद से बिना ज्यादा मेहनत के साफ और प्रोफेशनल लुक वाला आई मेकअप किया जा सकता है।

चम्मच से बनाएं परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर

अगर विंग्ड आईलाइनर बनाना आपके लिए मुश्किल है, तो एक साधारण चम्मच आपकी मदद कर सकती है। सबसे पहले चेहरा साफ करें। इसके बाद चम्मच के किनारे को आंख के बाहरी हिस्से पर तिरछा रखें और उसी किनारे को गाइड बनाकर आईलाइनर लगाएं। इससे दोनों आंखों में एक जैसी और साफ विंग बनाना आसान हो जाता है।

मस्कारा लगाते समय कार्ड का करें इस्तेमाल

मस्कारा लगाते समय कई बार यह आंखों के ऊपर या नीचे फैल जाता है, जिससे पूरा मेकअप खराब दिखने लगता है। इससे बचने के लिए एक मोटा कार्ड या साफ कागज पलकों के पीछे रखें और फिर मस्कारा लगाएं। इससे अतिरिक्त मस्कारा कार्ड पर लगेगा और त्वचा साफ बनी रहेगी।

सही शेप के लिए चम्मच का करें इस्तेमाल

आईशैडो या आईलाइनर का शेप बराबर रखने के लिए भी चम्मच उपयोगी है। चम्मच के हैंडल को आंख के बाहरी कोने के पास रखें और उसके किनारे के अनुसार आईलाइनर या आईशैडो लगाएं। इससे दोनों आंखों का मेकअप संतुलित और आकर्षक दिखाई देता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आई मेकअप करते समय हमेशा साफ ब्रश और अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। किसी दूसरे व्यक्ति का आई मेकअप सामान साझा करने से बचें। मेकअप लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह धो लें। यदि आंखों में पहले से जलन, एलर्जी या संक्रमण हो, तो मेकअप करने से बचें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। सही तकनीक और साफ-सफाई का ध्यान रखने से आपका आई मेकअप लंबे समय तक टिकेगा और आंखें भी सुरक्षित रहेंगी.