नई दिल्ली, 8 सितंबर। पानी पीने की बोतल को रोजाना धोना जरूरी है, लेकिन कई बार सफाई के बाद भी उसमें से अजीब या बासी गंध आने लगती है। खासकर दूध, शेक, जूस या मीठी ड्रिंक रखने के बाद बोतल के ढक्कन, रबर सील, स्ट्रॉ और कोनों में छोटे अवशेष रह सकते हैं। यही बाद में बदबू की वजह बनते हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों से बोतल की सफाई और गंध कम की जा सकती है।
बोतल की बदबू से हैं परेशान? इन 4 आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें सफाई
बोतल में दूध, शेक या मीठी ड्रिंक के अवशेष और अंदर फंसी नमी बदबू की वजह बन सकती है। ढक्कन, रबर सील और स्ट्रॉ को अलग करके साफ करने के साथ बेकिंग सोडा और सिरके जैसे आसान तरीकों से गंध कम की जा सकती है।




