नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026 : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और विभिन्न मांगों को लेकर गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुलाकात में सबसे प्रमुख मुद्दा कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग रही। इसके अलावा सुदेश महतो ने JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और वित्तीय गड़बड़ी के मामलों की CBI और ED जांच की मांग भी रखी।