हजारीबाग, 17 सितंबर 2026 : सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की ओर से गर्री कला हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक 2026 की थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ रखी गई है।
विद्यार्थियों को दिलाई सतर्कता प्रतिज्ञा
इस कार्यक्रम के दौरान पकरी बरवाडीह के महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत ने बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस बीच उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक मूल्यों की नींव बचपन से ही रखी जाती है और यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता के महत्व की जानकारी दी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, अपर महाप्रबंधक (विजिलेंस) भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विकास सिंह ने विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता के महत्व की विस्तार से जानकारी दी और दैनिक जीवन में ईमानदारी एवं पारदर्शिता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल के माध्यम से पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने युवा पीढ़ी के बीच सतर्कता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके साथ ही समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया।




