जमशेदपुर, 18 सितंबर। टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को एक बार फिर हादसा हो गया। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों का टीएमएच के सीसीयू में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद प्रोजेक्ट साइट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टिनप्लेट डिवीजन में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत; हफ्तेभर में दूसरी दुर्घटना
जमशेदपुर के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में मिट्टी भरने के दौरान हादसा हुआ। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं और टीएमएच में इलाज चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर इसी प्रोजेक्ट साइट पर यह दूसरी घातक दुर्घटना बताई जा रही है।




