रांची, 11 सितंबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से झारखंड प्रदेश भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा की ओर से विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन की 25 कहानियों का प्रकाशन किया जाएगा।
PM मोदी के जन्मदिन से BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक होंगे कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से झारखंड भाजपा सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अभियान एक महीने तक चलेगा और मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन की 25 कहानियां प्रकाशित की जाएंगी।




