जमशेदपुर, 24 सितंबर। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।