धनबाद, 20 सितंबर। झारखंड के धनबाद स्थित सिजुआ क्षेत्र के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मुहल्ले में रविवार सुबह अचानक भू-धंसान की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज के साथ अरमान अंसारी के घर का एक हिस्सा जमीन में समा गया। घटना के बाद मौके पर करीब 15 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद अरमान अंसारी की पत्नी जमीला खातून और उनके बच्चे समय रहते बाहर निकल गए।
लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, देखते ही देखते घर जमीन में समाया
धनबाद के लोयाबाद में रविवार सुबह अचानक भू-धंसान से एक मकान जमीन में समा गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बना, लेकिन समय रहते परिवार के बाहर निकलने से सभी सुरक्षित बच गए।




