वाराणसी, 20 सितंबर। वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीन के सौदे से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी ननद, नंदोई समेत चार लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये लेने और बाद में उसके पति के नाम की जमीन का कथित तौर पर दानपत्र कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।