गिरिडीह, 14 सितंबर 2026। पचंबा रोड स्थित नेक्सा शोरूम रिलाएबल इंडस्ट्रीज में ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आकर्षक नए लुक, अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ नई बलेनो के मॉडल को गिरिडीह में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस मौके पर शोरूम परिसर में केक काटकर नई बलेनो का उद्घाटन किया गया। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, गिरिडीह के पर्सनल बैंकिंग ब्रांच मैनेजर सना सरफराज मौजूद रहे। उनके साथ शोरूम के जनरल मैनेजर गौरव सिंह और शोरूम मैनेजर निशांत उपाध्याय भी उपस्थित रहे। बाद में अतिथियों ने फीता काटने और केक काटने के साथ नई बलेनो को ग्राहकों के लिए पेश किया।
डिजाइन और फीचर्स को लेकर हुई चर्चा
इस बीच नई बलेनो के नए लुक, डिजाइन और फीचर्स को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से जब पूछा गया कि नेक्सा के ग्राहकों के बीच नए मॉडल और इसके अपडेटेड फीचर्स को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है और क्या ग्राहक इसे पसंद करेंगे, तो उन्होंने अपनी राय साझा की। नई बलेनो की लॉन्चिंग को लेकर शोरूम में ग्राहकों के बीच खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। अब देखना दिलचस्प होगा कि नया लुक और नए फीचर्स से लैस बलेनो गिरिडीह के ग्राहकों को कितना आकर्षित करती है और बाजार में इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।




