देवघर, 19 अगस्त 2026 : देवघर में बरनवाल महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन होटल के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरिता बरनवाल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल, डॉ. मंजू बैंकर, डॉ. नेहा प्रिया, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमलता बरनवाल, नीतू केसरी, डॉ. कल्याणी और जसीडीह की अध्यक्ष रेखा बरनवाल समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, महाराजा अहिवरन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव को सफल बनाने में श्वेता बरनवाल, शिखा बरनवाल और अभिरुचि बरनवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल, सचिव नीलमरानी और उपसचिव पूजा बरनवाल समेत समिति की अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बच्चों व महिलाओं ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पिहू, नायरा, राशि, आरुषि, तनवी, संगीता देवी, शिप्रा, मीना देवी, संजू, लक्ष्मी आनंद, इंदु, सरिता, अंजलि, रितु, मधु, बॉबी और नीलम सहित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस दौरान बरनवाल समाज की महिलाएं हरे और भगवा रंग के खूबसूरत परिधानों में सजी-संवरी नजर आईं। सावन के उल्लास में महिलाएं जमकर झूमती और उत्सव का आनंद लेती दिखाई दीं। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और महिला सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।