नई दिल्ली, 10 सितंबर 2026 : केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों के साथ नियमित संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मोदी सरकार का जोर अब सिर्फ योजनाओं की समीक्षा तक सीमित रहने के बजाय उनके जमीनी क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को सीधे राज्यों के साथ मिलकर हल करने पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वे अपने-अपने मंत्रालय से जुड़े राज्यों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित और सेक्टरवार बैठकें करें। इन बैठकों में योजनाओं की प्रगति, परियोजनाओं की स्थिति और स्थानीय स्तर पर आने वाली अड़चनों पर चर्चा की जाएगी।