नई दिल्ली , 27 अगस्त 2026 : नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने 24×7 स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए कई Emergency Helpline Numbers भी जारी किए हैं। नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी मुश्किल की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।

विदेश मंत्रालय का 24×7 कंट्रोल रूम

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

भारतीय दूतावास से भी मिलेगी मदद

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। नेपाल में फंसे भारतीय इन नंबरों पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

  • +977 985 131 6807
  • +977 970 910 7500
  • +977 981 032 6117

नेपाल प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर

आपात स्थिति में नेपाली प्रशासन से भी सीधे संपर्क किया जा सकता है। टूरिस्ट पुलिस और नेपाल आर्मी के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • नेपाल टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445
  • नेपाल आर्मी: +977 9851072914
  • नेपाल आर्मी Email: dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np

बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए अलग हेल्पलाइन

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में स्थानीय स्तर पर मदद के लिए भी अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं।

NDRRMA: +977 9851320269 / +977 9849281097

रसुवा पुलिस: +977 9851254960
सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422

नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380
सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777

धादिंग पुलिस: +977 9851229860
मुख्य जिला अधिकारी, धादिंग: +977 9851247777

चितवन पुलिस: +977 9855013999
सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891

भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी सूचना

भारत सरकार ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत MEA Control Room या भारतीय दूतावास से संपर्क करें। इन हेल्पलाइन के जरिए फंसे हुए लोगों तक सहायता पहुंचाने और उनकी स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।