नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन Smit Moshar से करीब नौ मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। विमान में गंभीर संकट के दौरान घायल होने के बावजूद सूझबूझ और साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित ने बातचीत में उस मुश्किल वक्त का अनुभव विस्तार से साझा किया। PM मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन Smit ने बताया कि विमान के अंदर हालात बेहद मुश्किल थे। वह घायल होकर नीचे गिर गए थे, लेकिन उन्हें लगातार महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। ऐसे समय में उन्हें लगा कि यह आखिरी मौका है। उन्होंने बताया कि वह मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और उस वक्त भी हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का फैसला किया।
“मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है”
कैप्टन Smit ने पीएम मोदी से कहा कि विमान नीचे जा रहा था और उनके सामने कॉकपिट का दरवाजा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और दरवाजा खोल दिया। स्मित ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भगवान ने उस मुश्किल परिस्थिति में सभी की रक्षा की।
PM Modi के सामने भावुक हुए कैप्टन Smit
प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन Smit काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का फोन आना उनके लिए गर्व की बात है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा। PM मोदी ने कैप्टन Smit की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके माता-पिता के संस्कारों की भी खूब तारीफ की और उनकी मां गीताबेन और पिता भूपेंद्रभाई को सम्मानपूर्वक याद किया।
UAE के अस्पताल में चल रहा इलाज
कैप्टन Smit फिलहाल UAE के एक अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सऊदी अरब से एयरलिफ्ट कर अबूधाबी लाया गया था। UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर कैप्टन Smit और उनके परिवार से मुलाकात की। राजदूत के मुताबिक पायलट की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है। भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
PM मोदी पहले भी कर चुके हैं बहादुरी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले भी कैप्टन Smit Moshar की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य और साहस बनाए रखा। प्रधान मंत्री मोदी ने कैप्टन Smit के माता-पिता और पत्नी से भी बातचीत कर उनकी सेहत की जानकारी ली थी।
इजरायल और गुजरात सरकार करेगी सम्मानित
कैप्टन Smit Moshar की बहादुरी को लेकर इजराइल की ओर से भी सम्मान देने की बात सामने आई है। भारत में इजराइल के राजदूत रुवेन अजार ने बताया है कि इजराइल कैप्टन Smit को सम्मानित करेगा। वहीं, गुजरात सरकार ने भी उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है। कुछ अन्य सरकार भी कैप्टन Smit को सम्मानित करने की घोषणा करने वाली है।
SpiceJet में 11 साल से ज्यादा किया काम
कैप्टन Smit Moshar के पास विमान उड़ाने का काफी लंबा अनुभव है। Flydubai से पहले उन्होंने SpiceJet में 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने 9,500 घंटे से अधिक उड़ान भरी। जून 2022 में उन्होंने Flydubai जॉइन किया था। जानकारी के अनुसार उन्हें Boeing 737 विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है और वे पायलटों की ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन से जुड़े काम भी कर चुके हैं।




