नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026 : भारत में BRICS Summit 2026 को लेकर तैयारियां तेज हैं और नई दिल्ली में दुनिया के कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगमन का इंतजार है। इस सम्मेलन में BRICS देशों के अलावा कई अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस बार BRICS सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारत, रूस और चीन के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी के कारण इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है।

पुतिन पहुंचे दिल्ली, जिनपिंग का इंतजार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतर चुका है। पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 12 सितंबर को दोपहर करीब 12:25 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम बताया गया है। जिनपिंग की भारत यात्रा को BRICS Summit 2026 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BRICS Summit 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत ?

उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख हिस्सा लेने वाले हैं।

क्रम— नेता ——— पद ——————— आगमन

1. व्लादिमीर पुतिन— रूस के राष्ट्रपति ———- आ चुके हैं

2. शी जिनपिंग ——- चीन के राष्ट्रपति ——— 12 सितंबर, दोपहर 12:25

3. मैक्सिम रिजेनकोव — बेलारूस के विदेश मंत्री ——12 सितंबर, सुबह 5:35

4. प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद—- सऊदी अरब के विदेश मंत्री— 12 सितंबर, रात 9 बजे

5. शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद —अबू धाबी के क्राउन प्रिंस- 11 सितंबर, शाम 5:50

6. मसूद पेजेश्कियन —— ईरान के राष्ट्रपति——— 11 सितंबर, दोपहर 2 बजे

7. मौरो विएरा ——- ब्राजील के विदेश मंत्री —- आ चुके हैं

8. सिरिल रामाफोसा —— दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति—- 11 सितंबर, सुबह 9:05

9. अब्देल फतह अल-सीसी— मिस्र के राष्ट्रपति—-11 सितंबर, शाम 5:35

10. अनवर इब्राहिम———- मलेशिया के प्रधानमंत्री———11 सितंबर, शाम 6:40

11. प्रबोवो सुबियांतो—— इंडोनेशिया के राष्ट्रपति—— 11 सितंबर, रात 9 बजे

12. ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला—— क्यूबा के विदेश मंत्री —— 11 सितंबर, रात 10:50

13. कासिम-जोमार्ट तोकायेव— कजाकिस्तान के राष्ट्रपति—-12 सितंबर, शाम 4:10

14. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जायानी—बहरीन के विदेश मंत्री—12 सितंबर, दोपहर 3:30

15. ले मिन्ह हंग—- वियतनाम—-12 सितंबर, सुबह 11 :05

16. फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर——फिलीपींस के राष्ट्रपति—-11 सितंबर, रात 10 बजे

17. एवरिस्ट नदायिशिमिये—बुरुंडी के राष्ट्रपति—11 सितंबर, रात 8:45

18. अबिय अहमद अली—इथियोपिया के प्रधानमंत्री—-11 सितंबर, शाम 7:30

19. काशिम शेट्टीमा—-नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति—-11 सितंबर, दोपहर 2:45

20. जेसिका अलुपो ——युगांडा की उपराष्ट्रपति——आ चुकी हैं

21. मारियो लुबेटकिन—-उरुग्वे के विदेश मंत्री—- 11 सितंबर, सुबह 8:45

22. एंटोनियो गुटेरेस—-संयुक्त राष्ट्र महासचिव—-आ चुके हैं

23. डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस——WHO महानिदेशक——आ चुके हैं

24.जू जियायी——-AIIB अध्यक्ष--------- आ चुके हैं

25. दिल्मा रूसेफ————न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष-----11 सितंबर, दोपहर 2 बजे

26. डॉ. न्गोजी ओकोंजो-इवेला—-WTO महानिदेशक——11 सितंबर, रात 11:35

भारत के लिए क्यों अहम है BRICS Summit ?

BRICS Summit 2026 भारत के लिए कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मंच है। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, विकास, बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और बदलती वैश्विक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा भारत-रूस और भारत-चीन संबंधों के संदर्भ में भी इस सम्मेलन पर खास नजर रहेगी। पुतिन और जिनपिंग की मौजूदगी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली में जुटेगा ग्लोबल लीडरशिप का बड़ा मंच

BRICS के विस्तार और वैश्विक दक्षिण की बढ़ती भूमिका के बीच इस सम्मेलन में कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के शीर्ष प्रतिनिधियों की मौजूदगी इसे और महत्वपूर्ण बना रही है। अब सबकी नजर शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने, प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख बैठकों और BRICS Summit में होने वाली अहम घोषणाओं पर रहेगी।