नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। सुप्रीम कोर्ट के जज Justice Vikram Nath भारत के अगले Chief Justice of India (CJI) होंगे। मौजूदा CJI Justice सूर्यकांत का कार्यकाल नौ फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जस्टिस विक्रम नाथ 23 सितंबर 2027 तक पद पर रहेंगे। वरिष्ठता के क्रम में सूर्यकांत के बाद जस्टिस विक्रम नाथ का नाम अगले CJI के तौर पर सामने आया है।

9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे CJI सूर्यकांत

जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस विक्रम नाथ का नाम अगले CJI के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, नए CJI की औपचारिक नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होगी।

कौन हैं जस्टिस विक्रम नाथ ?

जस्टिस विक्रम नाथ का जन्म 24 सितंबर 1962 को हुआ था। उन्होंने 30 मार्च 1987 को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में नामांकन कराया और इलाहाबाद हाई कोर्ट में 17 साल से ज्यादा समय तक वकालत की। 24 सितंबर 2004 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया। इसके बाद 27 फरवरी 2006 को उन्होंने स्थायी जज के रूप में शपथ ली। 15 साल इलाहाबाद हाई कोर्ट में सेवा देने के बाद उन्हें 10 सितंबर 2019 को गुजरात हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

2021 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

जस्टिस विक्रम नाथ को 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उनका कार्यकाल 23 सितंबर 2027 तक है। सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए उन्होंने न्यायिक कार्य के साथ कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

सुप्रीम कोर्ट में संभालीं कई अहम जिम्मेदारियां

जस्टिस विक्रम नाथ Supreme Court Legal Services Committee के चेयरमैन रह चुके हैं। मई 2025 से वे सुप्रीम कोर्ट की e-Committee के चेयरपर्सन हैं, जहां भारतीय न्यायपालिका में सूचना एवं संचार तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े कामों की देखरेख की जाती है। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने National Legal Services Authority (NALSA) के Executive Chairman का पद संभाला। वे Mediation and Conciliation Project Committee के चेयरमैन भी हैं।

गुजरात हाई कोर्ट में शुरू की थी Live Streaming

गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए जस्टिस विक्रम नाथ ने अदालती कार्यवाही की Live Streaming शुरू कराई थी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, वे भारत के किसी हाई कोर्ट के पहले ऐसे चीफ जस्टिस बने जिन्होंने कोर्ट proceedings की लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू की।इस पहल को न्यायिक कार्यवाही में तकनीक के इस्तेमाल और अदालतों तक जनता की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

लखनऊ से भी है खास कनेक्शन

जस्टिस विक्रम नाथ ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 1986 में शिया पीजी कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की और इसके बाद वकालत के क्षेत्र में कदम रखा। वे उत्तर प्रदेश के कौशांबी से आते हैं और कानून के क्षेत्र से जुड़े परिवार से हैं।

कब तक रहेंगे CJI ?

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार जस्टिस विक्रम नाथ की जन्मतिथि 24 सितंबर 1962 और रिटायरमेंट की तारीख 23 सितंबर 2027 है। इसलिए यदि वे 9 फरवरी 2027 को CJI का पद संभालते हैं, तो उनका कार्यकाल करीब साढ़े सात महीने का होगा।

एक नजर में

  • नाम : Justice Vikram Nath
  • जन्म : 24 सितंबर 1962
  • उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में नामांकन : 30 मार्च 1987
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के एडिशनल जज : 24 सितंबर 2004
  • स्थायी जज : 27 फरवरी 2006
  • गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस : 10 सितंबर 2019
  • सुप्रीम कोर्ट जज : 31 अगस्त 2021
  • संभावित CJI कार्यकाल की शुरुआत : 9 फरवरी 2027 के बाद
  • रिटायरमेंट : 23 सितंबर 2027