नई दिल्ली, 10 सितंबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में नियुक्तियों के बाद अब अपने विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक मोर्चों की कमान सौंपी है।
किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी ?
भाजपा की ओर से घोषित जिम्मेदारियों के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि संजय भाटिया को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बैजयंत पांडा को अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा लाल सिंह आर्य किसान मोर्चा के प्रभारी होंगे, जबकि सतीश पूनिया को अनुसूचित जनजाति यानी ST मोर्चे की कमान दी गई है। भाजपा ने गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा के नए मोर्चा प्रभारी की पूरी सूची
मोर्चा ————————————— प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा —————- हरीश द्विवेदी
महिला मोर्चा —————————— डी. पुरंदेश्वरी
SC मोर्चा ———————————- संजय भाटिया
OBC मोर्चा ——————————- बैजयंत पांडा
किसान मोर्चा —————————— लाल सिंह आर्य
ST मोर्चा ——————————— सतीश पूनिया
अल्पसंख्यक मोर्चा ———————- गजेंद्र पटेल
अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
भाजपा के विभिन्न मोर्चे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम भूमिका निभाते हैं। युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने में इन मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। नए प्रभारियों की नियुक्ति को भाजपा के संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
बैजयंत पांडा और सतीश पूनिया को अहम जिम्मेदारी
भाजपा ने बैजयंत पांडा को OBC मोर्चा और सतीश पूनिया को ST मोर्चा की जिम्मेदारी देकर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। इसके साथ ही युवा, महिला, किसान, SC और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी नए प्रभारी तय किए गए हैं। भाजपा की ओर से किए गए इस संगठनात्मक बदलाव के बाद अब इन मोर्चों की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर नजर रहेगी।




