नई दिल्ली, 27 सितंबर। SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी, तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

30 सितंबर से शुरू होगी Tier-1 परीक्षा

SSC CGL Tier-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले देना है, ताकि वे यात्रा और रहने की तैयारी समय रहते कर सकें।

उम्मीदवारों को स्लिप में परीक्षा का शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

ऐसे चेक करें अपनी Exam City Slip

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  2. Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड में SSC CGL 2026 सेक्शन खोलें।
  5. CGL Tier 1 Exam City Intimation लिंक पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी, तारीख और शिफ्ट देखें।
  7. सिटी स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

12,256 से घटकर 10,731 हुई वैकेंसी

SSC CGL 2026 में शुरुआती तौर पर करीब 12,256 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई थी। अब 24 सितंबर को जारी ताजा टेंटेटिव वैकेंसी के अनुसार पदों की संख्या घटकर 10,731 हो गई है। यानी शुरुआती आंकड़े से 1,525 पद कम हुए हैं। हालांकि ये टेंटेटिव संख्या है और आगे इसमें बदलाव हो सकता है।

City Slip को Admit Card न समझें

उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में होंगे।

आयोग के अनुसार एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध कराया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।