वाहन जांच के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; एक साथी फरार

मुजफ्फरपुर: बिहार में देर रात एनकाउंटर गाड़ियां चेक कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस की वाहन जांच के दौरान मुजफ्फरपुर के मुशहरी में अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने एक अपराधी अमित सिंह को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। मुशहरी थाना क्षेत्र में नहर बांध पक्की सड़क पर गंगापुर भटौलिया नहर पुल के निकट रात ढाई बजे एनकाउंटर में एक शातिर पुलिस की गोली से घायल हो गया है। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

बेला और मुशहरी थानाध्यक्ष, डीएसपी सकरा, एसएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया है। एसएसपी घटनास्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गए हैं।

जिस बदमाश को गोली लगी है वह महुआ का अमित सिंह है। मुशहरी के एक प्रापर्टी डीलर की हत्या में वह आरोपित है। इसके अलावा उस पर तीन और मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम पर शुरू कर दिया हमला एसएसपी ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे मुशहरी थानांतर्गत भटौलिया बांध पर विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में थाना की पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया। दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, जिसके दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा वहां मौजूद पुलिस टीम पर अचानक जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई।

बदमाश के पैर में लगी गोली टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, मगर चेतावनी की अवहेलना कर बदमाशों द्वारा लगातार फायरिंग की घटना की गई। इसके कारण पुलिस टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के रूप में चेतावनी, आत्मरक्षार्थ एवं नियंत्रित फायरिंग की गई। आरोपी के खिलाफ 4 मामले दर्ज।

प्रापर्टी डीलर की हत्या के अलावा अमित सिंह के विरूद्ध महुआ थाना में वर्ष 2018 में रंगदारी के दो कांड एवम् वर्ष 2024 में हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम का एक कांड दर्ज हैं। इसमें वह फरार चल रहा था। अमित सिंह के विरुद्ध महुआ थाना, जिला वैशाली में कुर्की की कार्रवाई कर आरोप पत्र भी समर्पित किया गया है। उसपर कुल चार कांड दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बदमाश अमित सिंह के पास से बरामद अवैध हथियार के संदर्भ में अलग से मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमित सिंह के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल एक, खोखा-पांच और एक एक बाइक जब्त की है।