पटना, 22 सितंबर 2026 : बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

आठ MLC सीटों पर होगा चुनाव

बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटें शामिल हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र :

  • पटना स्नातक
  • दरभंगा स्नातक
  • तिरहुत स्नातक
  • कोसी स्नातक

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र :

  • पटना शिक्षक
  • दरभंगा शिक्षक
  • तिरहुत शिक्षक
  • सारण शिक्षक

इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Bihar MLC Election 2026: कब क्या होगा ?

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की सात अक्टूबर को जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है।

Bihar MLC Election 2026 Schedule

चुनाव प्रक्रिया———————— तारीख

अधिसूचना जारी —————— 29 सितंबर 2026

नामांकन की अंतिम तारीख —— छह अक्टूबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच ————सात अक्टूबर 2026

नाम वापसी की अंतिम तारीख— नौ अक्टूबर 2026

मतदान—————————— 23 अक्टूबर 2026

मतगणना ————————— 27 अक्टूबर 2026

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की समय सीमा— 31 अक्टूबर 2026

आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां तेज होने की संभावना है।

किन MLC का कार्यकाल हो रहा समाप्त ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त होना है। इनमें पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा, सारण से आफाक अहमद, पटना से नवल किशोर यादव और तिरहुत से संजय कुमार का कार्यकाल भी समाप्त होगा। अब इन आठ सीटों पर नए प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।