बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, राजगीर-मुंगेर में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: सम्राट चौधरी
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देश और बिहार में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के औद्योगिक विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कई ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है।
सम्राट चौधरी ने बिहार में औद्योगिक निवेश को लेकर बड़ा लक्ष्य तय करते हुए कहा कि राज्य सरकार 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों को 30 दिनों के भीतर आवश्यक स्वीकृति उपलब्ध कराई जाएगी। इससे निवेश प्रक्रिया आसान होगी और नए उद्योगों की स्थापना को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राजगीर और मुंगेर को डिफेंस कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। उनका कहना था कि इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रक्षा क्षेत्र से जुड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
हवाई संपर्क को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में एयरपोर्ट, हेलीपैड और एयरस्ट्रिप विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। राजगीर और सासाराम-कैमूर क्षेत्र के बीच नई एयरस्ट्रिप के निर्माण की दिशा में भी पहल की गई है।
शिक्षकों के वेतन और पेंशन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह उनका अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में इसके भुगतान पर रोक नहीं लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा अब मुख्यमंत्री स्तर पर की जाएगी, ताकि लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके।
BiharPolitics
20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बिहार बनेगा रक्षा उत्पादन का नया हब
राजगीर और मुंगेर में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की योजना, बड़े निवेश का लक्ष्य और राज्य के सभी जिलों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।re

और पढ़ें

India
Jewar Airport: भूमि देने वाले किसानों का लखनऊ में सम्मान, सीएम योगी बोले—“जेवर ने इतिहास रच दिया”

India
अखिलेश यादव की बेटी की ट्रोलिंग पर सख्त हुए योगी आदित्यनाथ, कहा- ‘बेटी सबकी बेटी होती है’

Bihar
अमेरिका-ईरान शांति पहल का संजय झा ने किया स्वागत, कहा- मानवता का भविष्य शांति में सुरक्षित

Education