पटना, 11 सितंबर 2026 : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को जारी सूची में कुल छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं, दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर अभी विचार-विमर्श जारी है। राजद की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बिहार MLC चुनाव : RJD ने जारी कर दी 6 उम्मीदवारों की सूची, 2 सीटों पर मंथन जारी
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए RJD ने छह अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पटना स्नातक, पटना शिक्षक समेत छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जबकि दो सीटों पर अभी मंथन जारी है।




