पटना, 11 सितंबर 2026 : पटना के आयकर विभाग के कार्यालय में CBI की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कथित तौर पर ₹15 हजार रिश्वत लेते महिला असिस्टेंट कमिश्नर सुनंदा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में रिश्वत की रकम स्वीकार करने में सहयोग करने वाले विभाग के एक क्लर्क को भी पकड़ा गया है। मामला एक एनजीओ को Income Tax के 12A और 80G Certificate जारी करने से जुड़ा बताया जा रहा है। CBI के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद आरोपों का सत्यापन किया गया और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई।
पटना आयकर विभाग में रिश्वत का खेल ! महिला असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, क्लर्क भी फंसा
पटना आयकर विभाग में CBI ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए महिला असिस्टेंट कमिश्नर और एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। 12A और 80G प्रमाणपत्र के बदले ₹75 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है।




