मुंबई | 22 जुलाई 2026
भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में शामिल 'रंग दे बसंती' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन और दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। ऐसे दर्शक जो किसी कारणवश थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, वे अब इसे घर बैठे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की तकनीकी रूप से समृद्ध और बड़े कैनवास पर बनी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में देशभक्ति, भावनात्मक कहानी, दमदार एक्शन और मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है। इसकी भव्य प्रस्तुति और सिनेमाई गुणवत्ता ने भोजपुरी फिल्मों के स्तर को नई पहचान दिलाई है।
निर्माता बोले- अब हर दर्शक तक पहुंचेगी फिल्म
फिल्म के निर्माता रोशन सिंह ने कहा कि थिएटर में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। अब ओटीटी रिलीज के जरिए यह फिल्म उन लोगों तक भी पहुंचेगी, जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को उतना ही प्यार मिलेगा और भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को नई मजबूती मिलेगी।
खेसारी लाल यादव का दमदार अभिनय बना आकर्षण
फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। फिल्म यह संदेश देने की कोशिश करती है कि भोजपुरी सिनेमा भी बड़े विषयों, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर भव्य स्तर की फिल्में बना सकता है।
शानदार सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर, बड़े लोकेशन और भावनात्मक दृश्यों ने फिल्म को अलग पहचान दी है। हर दृश्य दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रहता है।
दर्शकों से खेसारी की खास अपील
फिल्म की ओटीटी रिलीज पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि 'रंग दे बसंती' उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि पूरी टीम ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की है ताकि भोजपुरी सिनेमा को बड़े स्तर की और सार्थक फिल्मों के लिए पहचाना जा सके।
उन्होंने दर्शकों का थिएटर में मिले प्यार के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब जब फिल्म JioHotstar पर उपलब्ध है तो सभी लोग अपने परिवार के साथ इसे जरूर देखें और भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपना समर्थन दें।
इन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका
फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य और फिरोज खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है, जबकि सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं। संगीत ओम झा और कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन. शर्मा, कृष्णा बेदर्दी और सत्या सावरकर ने लिखे हैं। फिल्म के डीओपी वासु और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।




