रांची, 20 सितंबर। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, लूट की तैयारी की सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। वहां संदिग्धों ने पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना में सब इंस्पेक्टर घायल हो गए, लेकिन उन्होंने आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया। बाद में पहुंची अतिरिक्त पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
घायल होने के बाद भी पीछे नहीं हटे सब इंस्पेक्टर, लूट की तैयारी कर रहे 3 संदिग्ध गिरफ्तार
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर से संदिग्धों ने मारपीट की। घायल होने के बावजूद उन्होंने तीन आरोपियों को रोककर रखा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।




