जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित बनवरिया गांव ने रविवार को अपने वीर सपूत, भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम Kumar को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह जोरहाट से रवाना हुआ पार्थिव शरीर बिहटा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ सड़क मार्ग से जहानाबाद लाया गया। रास्ते में अरवल मोड़, सुकियावां समेत कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने वीर सपूत को नमन किया।
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई: जहानाबाद के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार पंचतत्व में विलीन
असम विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।






