पटना स्थित 01 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ करते हुए किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत दो कृषि ज्ञान वाहनों सहित राज्य के सभी जिलों के लिए विशेष जागरूकता वाहन भेजे गए हैं। इन वाहनों का उद्देश्य किसानों तक खरीफ मौसम से जुड़ी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे खेती में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें।